MP Free Laptop Yojana 2024: इतने प्रतिशत पर लाया तो मिलेगा फ्री लैपटॉप, यहां देखें पूरी जानकारी

MP Free Laptop Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए एक बहुत ही सराहनीय योजना चला रही है, जिसके बारे में मध्य प्रदेश बोर्ड के सभी छात्रों को जानना जरूरी है। आज हम आपको एमपी फ्री लैपटॉप योजना के बारे में वो सारी जानकारी बताने जा रहे हैं जो आपको पता होनी चाहिए।

MP Free Laptop Yojana 2024

यह योजना एमपी राज्य के छात्रों को ई-एजुकेशन यानि डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही है जिससे छात्र घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के माध्यम से छात्रों को न केवल लैपटॉप दिया जाता है बल्कि उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। इस योजना के तहत केवल पात्र विद्यार्थियों को ही लैपटॉप प्रदान किये जायेंगे।

MP Free Laptop Yojana 2024 सभी छात्रों की जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से लैपटॉप प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको इस योजना से जुड़ी पात्रता के बारे में जानना होगा और आवेदन में उपयोग किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी भी जाननी होगी, जिसे आप इस लेख को ध्यान से पढ़कर जान सकते हैं।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2024 | Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana 2024 एमपी फ्री लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई थी, जो आज भी सफलतापूर्वक चल रही है। इस योजना के माध्यम से केवल उन्हीं छात्रों को लाभ दिया जाता है जो 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं। अगर आप भी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाते हैं तो आपको भी लैपटॉप मिल सकेगा। MP Free Laptop Yojana 2024

इस योजना के माध्यम से एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से वे लैपटॉप खरीद सकते हैं और घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे छात्रों के शैक्षिक स्तर में सुधार होता है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन पूरा कर सकते हैं, जिसकी पूरी जानकारी अंत में दी गई है।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य | MP Free Laptop Yojana 2024

MP Free Laptop Yojana 2024 यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। इस योजना के जारी होने के बाद छात्रों का शिक्षा स्तर मजबूत होगा और वे लैपटॉप पाने के लिए और अधिक मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। मप्र सरकार का उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों का मानसिक एवं शैक्षणिक विकास करना है।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए पात्रता

  • वे सभी छात्र जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं पात्र होंगे।
  • इस योजना के लिए केवल मध्य प्रदेश के छात्र ही पात्र होंगे।
  • एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र पात्र होंगे।
  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 85% अंक और अन्य उम्मीदवारों को 75% अंक लाने होंगे।
  • आवेदक छात्र की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि.

एमपी फ्री लैपटॉप योजना आवेदन प्रक्रिया | MP Free Laptop Yojana 2024

एमपी फ्री लैपटॉप योजना का आवेदन निम्नलिखित तरीके से पूरा किया जाएगा जो इस प्रकार है:- MP Free Laptop Yojana 2024

  • आवेदन करने के लिए आपको फ्री लैपटॉप योजना की Official वेबसाइट खोलनी होगी।
  • उसके बाद Home Page खुलेगा जिसमें आपको एजुकेशन पोर्टल के Link पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक New Page खुलेगा जिसमें आपको लैपटॉप के Option पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको “अपनी पात्रता जानें” से सम्बंधित Link पर  Clickकरना होगा।
  • इसके बाद एक बार फिर आपके सामने एक New Page खुल जाएगा।
  • खुले हुए इस New Page में आपको अपना 12वीं कक्षा का रोल नंबर(Roll No) दर्ज करना होगा।
  • अब आपकी पात्रता प्रदर्शित हो जाएगी और आप अपना आवेदन(Apply) पूरा कर सकते हैं।

Leave a Comment